अहमद अली ने PM मोदी और CM योगी को लेकर कहे अपशब्द, फेसबुक पर आकाश नाम से बनाई थी फर्जी ID: UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले 21 वर्षीय अहमद अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक शब्द बोलता दिखाई दे रहा था।

जाँच के दौरान पुलिस ने युवक की पहचान सैदपुर खुर्द गाँव निवासी अहमद अली के रूप में की और उसे उसके घर से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी माँगता नजर आया।

उसने कहा, “मेरा नाम अहमद अली है। मैंने मुख्यमंत्री जी के बारे में कुछ गलत शब्द बोल दिए थे। दोबारा ऐसा नहीं करूँगा।” पुलिस जाँच में यह भी सामने आया है कि उसने फेसबुक पर आकाश चौधरी नाम से एक फर्जी आईडी बना रखी थी।

इस आईडी पर उसने हाथ में कलावा बाँधकर और सिर पर पुलिस की टोपी लगाकर फोटो अपलोड किए थे। पुलिस इसकी भी जाँच कर रही है एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जाँच जारी है। आगे साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।