दिल्ली ब्लास्ट में शामिल आतंकी उमर नबी और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में लगातार घेरे में आने वाली फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी को बड़ा झटका लगा है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (AIU) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी है।

AIU का कहना है कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम यूनिवर्सिटी के आचरण से मेल नहीं खा रहे हैं। AIU ने अधिकारिक बयान जारी कर कहा, “उपनियमों के अनुसार किसी भी विश्वविद्यालय की सदस्यता तब तक बनी रहती है जब तक वह ‘सद्भावपूर्ण स्थिति’ में होता है। हालाँकि, मीडिया में आई खबरों के आधार पर यह जानकारी मिली है कि फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी वर्तमान में अच्छी स्थिति में नहीं प्रतीत होती है। इसीलिए AIU ने निर्णय लिया है कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।”

