राह चलती महिलाओं को लूटते थे मुबीन और रजा मोहम्मद, अलीगढ़ में UP पुलिस ने दोनों को ढेर किया

महिलाओं को तमंचे दिखा कर लूटपाट करने वाले दो बदमाश अलीगढ़ में पुलिस एनकाउंटर में ढेर किए गए हैं। इनमें से एक बुलंदशहर का मुबीन है, जिस पर गैंगस्टर एक्ट समेत 28 लूट के मुकदमे थे, जबकि दूसरा हापुड़ का रजा मोहम्मद है, जिस पर 40 एफआईआर दर्ज थे। इन दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था।

पुलिस ने दोनों बदमाशों को अलीगढ़ के अतरौली में मार गिराया। इस एनकाउंटर में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। उन्हें गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाओं से गहने लूटने के फिराक में था, इस दौरान पुलिस से उसका आमना-सामना हो गया। उनदोनों ने ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाई, जिससे दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मार गिराया।

पुलिस के मुताबिक, ये दोनों बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे। वह दूसरे जिलों में जाकर चोरी करते और महिलाओं को लूटते थे, फिर अपने क्षेत्र में आकर शरीफ व्यक्ति की तरह रहते थे। पुलिस को इनदोनों की काफी समय से तलाश थी।