अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में इस बार इतिहास रचा जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस के अंदर हिंदू छात्रों को दिवाली मनाने की इजाजत दे दी है। यह फैसला हिंदू छात्रों के लिए एक बड़ी जीत है। 19 अक्टूबर 2025 को AMU के एनआरएससी क्लब में हिंदू छात्र मिलकर दीपोत्सव मनाएँगे। यह सब योगी सरकार के राज में ही मुमकिन हो पाया है।
जानकारी के अनुसार, हिंदू छात्र नेता अखिल कौशल ने इस संबंध में कुलपति को पत्र लिख कहा था कि जिस तरह अन्य धर्मों के त्योहार मनाए जाते हैं, वैसे ही हिंदू छात्रों को भी अपने पर्व मनाने की आजादी मिलनी चाहिए। छात्र नेता ने बताया कि आज़ादी के बाद यह पहला मौका है, जब AMU में दिवाली का उत्सव इस तरह मनाया जाएगा। इससे पहले होली मनाने की अनुमति के लिए भी छात्रों को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।
AMU के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छात्र 19 अक्टूबर की शाम को अपनी सुविधा से दिवाली मना सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से कोई रोक नहीं है।
प्रशासन का मकसद सभी धर्मों के छात्रों के अधिकारों का सम्मान करना और सद्भाव बनाए रखना है। यह निर्णय पूरे विश्वविद्यालय के लिए सकारात्मक संदेश है और सौहार्द की मिसाल बनेगा।

