Wednesday, January 1, 2025

अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुष्पा-2 के प्रीमियर में हुई थी महिला की मौत: फिल्म की कमाई ₹700 करोड़ पहुँची

अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें शुक्रवार (13 दिसम्बर, 2024) को हैदराबाद पुलिस ने भगदड़ मामले में पकड़ा। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को लेकर के हाल ही में एक भगदड़ मची थी। भगदड़ एक फिल्म थिएटर में पुष्पा की स्क्रीनिंग के बाद मची थी। इस कायर्क्रम में अर्जुन खुद शामिल हुए थे।

इस भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। उसका एक बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। 5 दिसम्बर, 2024 को रिलीज हुई पुष्पा फिल्म के मुख्य अभिनेता के खिलाफ इस भगदड़ के बाद FIR करवाई गई थी। इसी सिलसिले में उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इस बीच उनकी फिल्म पुष्पा लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। 13 दिसम्बर तक यह फिल्म ₹726 करोड़ कमा चुकी थी।