अमेरिका में इंडियाना स्थित ग्रीनवुड शहर में बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) मंदिर पर खालिस्तानियों ने हमला किया। हिंदू मंदिर की दीवारों पर ‘हिंदूस्तान-मोदी मुर्दाबाद’ जैसे भारत विरोधी नारे लिखकर तोड़फोड़ मचाई गई।
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन की ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “एक साल के भी कम समय में यह चौथी घटना है, जब एक हिंदू मंदिर का अपमान किया गया है। यह हमला अक्सर प्रो-खालिस्तान अलगाववादी समूहों की ओर से किया जाता है। अमेरिका में हिंदुओं को ‘हिंदुत्व’ कहकर अपमानित करना इस नफरत को बढ़ावा देता है।” फाउंडेशन ने क्षेत्र में चुने गए नेताओं से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की है।
BREAKING| For the 4th time in less than a year, a Hindu Mandir (temple) has been desecrated—this time the @BAPS Mandir in Greenwood, IN.
— Hindu American Foundation (@HinduAmerican) August 12, 2025
Vandalizing temples with anti-India graffiti is a tactic often used by pro-Khalistan separatist activists—and a stark reminder of how slurring… pic.twitter.com/bqH6y1kq9c
बता दें कि अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले मार्च 2025 में कैलिफोर्निया के BAPS मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखकर तोड़फोड़ की गई थी। इस हमले में भी खालिस्तानी का हाथ था।

