पहली को छोड़ा, तीसरी से बनाए संबंध… इसलिए दूसरी बेगम ने बेहोश कर काट डाला शौहर अंसार का प्राइवेट पार्ट: UP के अमेठी की घटना

उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गाँव में दूसरी बीवी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने शौहर का प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार (10 जुलाई 2025) को पीड़ित अंसार अली का एक महिला से अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी उसकी दूसरी बीवी को हो गई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

रविवार को महिला ने अंसार को पहले नशीली दवा खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने चाकू से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और शरीर पर कई बार वार किए। घायल की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुँचे, तब तक आरोपित बीवी फरार हो चुकी थी।

अंसार को तुरंत रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जाँच में घटना का कारण शौहर-बीवी के बीच चल रहा विवाद सामने आया है।