पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीधा ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में हुंकार भरी। गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में रोड शो और जनसभा करते हुए अमित शाह ने साफ कह दिया कि अब बंगाल में बदलाव को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार ममता बनर्जी को न केवल हराना है, बल्कि TMC की राजनीति को जड़ से उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में फेंक देना है।
‘ममता के घर में घुसकर हराएँगे’
अमित शाह ने जनसभा में जोश भरते हुए कहा कि सुवेंदु अधिकारी सिर्फ नंदीग्राम ही नहीं, बल्कि भवानीपुर में ममता के घर के अंदर घुसकर उन्हें चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने जनता से सीधा सवाल किया, “क्या आप भवानीपुर में बदलाव चाहते हैं या नहीं?” अमित शाह ने एलान किया कि वे अगले 15 दिनों तक बंगाल में ही डेरा डालेंगे ताकि ममता सरकार की विदाई तय की जा सके।
Watch LIVE: HM Shri @AmitShah holds roadshow in Kolkata, West Bengal. #BhabanipurChayBJP https://t.co/H03fR3nkzd
— BJP (@BJP4India) April 2, 2026
गुंडई और घुसपैठ पर कड़ा प्रहार
ममता सरकार पर तीखा हमला करते हुए शाह ने कहा कि TMC का किसी भी संवैधानिक संस्था या न्यायपालिका के लिए कोई सम्मान नहीं बचा है। जजों और अदालती अधिकारियों पर आरोप लगाना शर्मनाक है। उन्होंने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि दीदी ने बंगाल के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।
#WATCH | "This time no one should fear; no goon can stop the voters of Bengal. Everyone must vote without fear to uproot and throw TMC into the Bay of Bengal," says Union Home Minister Amit Shah at an election rally in Kolkata. pic.twitter.com/wsnPb3wfbM
— ANI (@ANI) April 2, 2026
अमित शाह ने वोटरों को भरोसा दिलाया कि इस बार चुनाव में किसी भी ‘गुंडे’ की औकात नहीं है जो उन्हें वोट डालने से रोक सके। उन्होंने कहा, “आज पूरा बंगाल टोलाबाजी, बम धमाकों, घुसपैठ और महिलाओं की असुरक्षा से त्रस्त है। घुसपैठिए बंगाल की पहचान बदल रहे हैं और TMC के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं।” उन्होंने लोगों से बिना डरे मतदान करने की अपील की।
भवानीपुर बनी ‘हॉट सीट’
गृह मंत्री अमित के इस आक्रामक दौरे के बाद अब चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल्द ही भवानीपुर में प्रचार करने आ सकते हैं। शाह ने स्पष्ट कर दिया कि इस बार ममता बनर्जी का किला ढहने वाला है और बंगाल की जनता मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

