बिहार के मुंगेर में गृहमंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट माँगे और विपक्षी आरजेडी-कॉन्ग्रेस पर जोरदार हमला बोला।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गाँधी ने मोदी जी का अपमान करते-करते छठ को नाटक कहा, ये जघन्य अपराध है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “कहा जाता है कि सीता माता ने मुंगेर में छठ मईया की पूजा की थी। अभी पूरे देश में, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हर जगह छठ मईया की 3 दिन तक हमारी माताओं-बहनों ने आराधना की। कल राहुल बाबा यहाँ आए, उनको इस देश की परंपरा का कोई ज्ञान नहीं है। कहाँ से ज्ञान होगा, उनका ननिहाल इटली में जो ठहरा। मोदी जी का अपमान करते करते उन्होंने छठ मईया का अपमान करने का जघन्य अपराध किया है। उन्होंने कहा कि छठ मईया की पूजा एक नाटक है। आप मुझे बताइए कि छठ मईया की श्रद्धा से पूजा और अनुष्ठान करने वाले लोग नौटंकी कर रहे हैं क्या? मोदी जी का आप अपमान करो, तब तक ठीक है। मगर राहुल भैया, आपने छठ मईया का अपमान किया है, बिहार की जनता अपना पर्चा चुनाव में जरूर दिखाएगी।”
कहा जाता है कि सीता माता ने मुंगेर में छठ मईया की पूजा की थी।
— BJP (@BJP4India) October 30, 2025
अभी पूरे देश में, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हर जगह छठ मईया की 3 दिन तक हमारी माताओं-बहनों ने आराधना की।
कल राहुल बाबा यहां आए, उनको इस देश की परंपरा का कोई ज्ञान नहीं है।
कहां से ज्ञान होगा, उनका ननिहाल… pic.twitter.com/5os25tpfz4
गृहमंत्री ने कहा, “कॉन्ग्रेस वाले समझते नहीं है कि उन्होंने जब-जब नरेन्द्र मोदी जी के लिए अपशब्द कहे। उसका बदला देश की जनता ने लिया है। इस बार तो जब राहुल गाँधी की यात्रा निकाली, तो इन्होंने मोदी जी की माता जी को भी अपमानित किया। 2002 से लेकर 2025 तक का इतिहास है। जब-जब इन्होंने मोदी जी का अपमान किया है, जनता ने कमल के फूल को उतना ही ज्यादा खिलाया है।”
मुंगेर में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “RJD और कॉन्ग्रेस विकास के काम नहीं करते। RJD वाले नए चेहरे और नए कपड़े के साथ जंगलराज को लेकर आएँगे। हम मुंगेर और तारापुर को विकास का कॉरिडोर बनाना चाहते हैं। मुंगेर की ये धरती प्रभु श्रीराम और माता सीता से जुड़ी है। हमने निर्णय लिया है कि मुंगेर जिले की इस धरती को रामायण सर्किट के साथ जोड़ने का काम हम करेंगे।”
गृहमंत्री ने कहा, लालू-राबड़ी के शासन में खून, अपहरण, फिरौती एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री बन गए थे। 1992 से 2004 तक बिहार में अपहरण के 32 हजार से ज्यादा मामले हुए थे। और नीतीश बाबू ने अब यहाँ जंगलराज को समाप्त करने का काम किया है।
लालू यादव पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, “लालू जी ने भी काफी कुछ किया है। चारा घोटाला किया, लैंड फ़ॉर जॉब घोटाला किया, होटल बेचने का घोटाला, अलकतरा घोटाला किया, बाढ़ राहत घोटाला किया, भर्ती घोटाला किया और AB एक्सपोर्ट का घोटाला किया। अरे, लालू जी इतने सारे घोटाले करके, आप घर में बैठकर अब अपने बेटे को आगे कर रहे हैं। लेकिन, बिहार वाले जानते हैं कि आपका बेटा भी आएगा, तो जंगलराज ही आएगा।”
लालू जी ने भी काफी कुछ किया है।
— BJP (@BJP4India) October 30, 2025
चारा घोटाला किया, लैंड फ़ॉर जॉब घोटाला किया, होटल बेचने का घोटाला, अलकतरा घोटाला किया, बाढ़ राहत घोटाला किया, भर्ती घोटाला किया और AB एक्सपोर्ट का घोटाला किया।
अरे, लालू जी इतने सारे घोटाले करके, आप घर में बैठकर अब अपने बेटे को आगे कर रहे हैं।…
गृहमंत्री शाह ने कहा, “लालू-राबड़ी ने बिहार में घोटाले किए, इनके बड़े नेता हैं, राहुल बाबा… कॉन्ग्रेस ने भी 10 वर्षों में 12 लाख करोड़ रुपये के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार किए। लालू-राबड़ी और कॉन्ग्रेस बिहार का भला नहीं कर सकते हैं। 20 साल हो गए नीतीश बाबू को और मोदी जी को 11 साल हो गए, इन दोनों पर चार आने का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। पूरा पैसा गरीबों के लिए खर्च होता है।”
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “6 नवंबर को मतदान है, आप सभी को कमल और तीर के निशान पर बटन दबाना है। लेकिन आप ऐसा सोचकर बटन मत दबाना कि आपके वोट से कोई विधायक या मंत्री बनेगा, बल्कि आप ये सोचकर वोट दीजिएगा कि आपका एक-एक वोट नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने के लिए है। आपका एक-एक वोट जंगलराज को रोकने के लिए है।”

