जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार (23 मार्च 2026) को पहलगाम के एक होटल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि होटल ने 19 ब्रिटिश नागरिकों समेत 23 विदेशी मेहमानों के ठहरने की जानकारी अधिकारियों को नहीं दी। यह मामला इमिग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट के नियमों के उल्लंघन को लेकर दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित देहवातू इलाके में रूटीन जाँच के दौरान इस मामले का खुलासा हुआ। जाँच में पता चला कि ये विदेशी पर्यटक रविवार (22 मार्च 2026) की शाम ‘होटल मिस्टी माउंटेन्स लद्दी’ में ठहरे थे। हालाँकि, होटल प्रबंधन ने उनकी जानकारी दर्ज करने के लिए जरूरी फॉर्म-सी (Form C) नहीं भरा था जो विदेशी नागरिकों के ठहरने का रिकॉर्ड रखने के लिए अनिवार्य होता है।
पुलिस ने कहा, “होटल प्रबंधन ने जानबूझकर इनके ठहरने की जानकारी छिपाई और अनिवार्य फॉर्म C जमा नहीं किया। इससे कानून के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ और सुरक्षा से जुड़े नियमों से भी समझौता किया गया।”
FIR registered against Hotel Misty Mountains Laddi, Pahalgam for concealing the stay of 23 foreign nationals, including 19 British citizens. Violation of Foreigners and Immigration Act, 2025: Anantnag Police pic.twitter.com/R1lEcHa8QA
— ANI (@ANI) March 23, 2026
इस मामले में पहलगाम थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और जाँच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस ने सभी होटल मालिकों को चेतावनी दी है कि वे विदेशी मेहमानों की जानकारी देने से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करें।

