पत्रकार आरफा खानम शेरवानी के मुस्लिमों को पीड़ित दिखाने के एजेंडे को अभिनेता रणवीर शौरी ने तार-तार कर दिया है। दरअसल, आरफा खानम ने एक्स पर पोस्ट किया कि मुस्लिमों को स्कूल और ऑफिस में ‘आतंकवादी’ कहा जाता है जबकि इसका कोई धर्म नहीं होता है। इस पर अभिनेता रणवीर शौरी ने आरफा खान को आईना दिखा दिया।
आरफा खानम ने अपनी पोस्ट में लिखा, “स्कूलों, दफ्तरों और ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर मुस्लिमों का अपमान किया जा रहा है और उन्हें आतंकवादी कहा जा रहा है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और मुस्लिम भी इसके शिकार हैं, जो कि दिल्ली धमाकों में मारे गए हैं। मुस्लिम ने इस देश के लिए खून बहाया है, इसकी एकता के लिए खड़े हुए हैं और फिर भी उन्हें शक और उत्पीड़न की सामना करना पड़ रहा है। बहुत हो गया। मुस्लिम पहचान को अपराधी बनाना बंद करो!”
The Hindu community was accused of casteism, and for almost a century the community has made tangible changes and systems, and sacrifices, to overcome this.
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) November 13, 2025
The Muslim community, worldwide, stands accused of spawning terrorism. What tangible changes or systems or sacrifices have… https://t.co/Ty4sS8l6ER
इस पोस्ट पर अभिनेता रणवीर शौरी आइना दिखाते हुए जवाब दिया, “हिंदू समुदाय पर जातिवाद का आरोप लगाया गया था और लगभग एक सदी से इस समुदाय ने इससे उबरने के लिए ठोस बदलाव, व्यवस्थाएँ और बलिदान दिए हैं। वहीं दूसरी ओर दुनिया भर में मुस्लिम पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप है। पीड़ित बनने और इस्लामोफोबिया का ढोंग रचने के अलावा उन्होंने इससे उबरने के लिए और कौन-से ठोस बदलाव, व्यवस्थाएँ या बलिदान दिए हैं?”

