236 सीटों पर आ चुके हैं रुझान, ओवैसी की पार्टी AIMIM जानिए कितनी सीटों पर आगे

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने 243 में से 236 सीटों पर रुझान पेश कर दिए हैं। इन रुझाने के मुताबिक JDU और BJP बढ़त बनाए हुए है। उधर, बिहार की बाहरी पार्टी असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM की बात करें तो केवल 2 सीटों पर आगे चल रही है।

बता दें कि AIMIM 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें अधिकतर सीटें सीमांचल की मुस्लिम बहुल सीटें हैं। जहाँ कुछ सीटों पर AIMIM ने कॉन्ग्रेस के वोट बाँटने का काम किया है। चुनावी ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिमों के वोट कॉन्ग्रेस और AIMIM के बीच बँटते दिखाई दिए।

उल्लेखनीय है कि असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM बिहार की स्थानीय पार्टी नहीं है। मूलरूप से AIMIM तेलंगाना की पार्टी है, जहाँ से असदुद्दीन ओवैसी की सांसद भी है। बावजूद बिहार चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी बिहार में कई रैलियाँ की, जिसका असर बिहार चुनाव के नतीजों पर पढ़ सकता है। हालाँकि, शुरुआत रुझानों में AIMIM 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।