असम की बीजेपी सरकार लव जिहाद और एक से अधिक शादी के खिलाफ विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि नवंबर 2025 में होने वाले अगले विधानसभा सत्र में विधेयक पेश किए जाएँगे।
The next Assembly session will be historic as many significant bills will be introduced – bill to ban polygamy and Love Jihad, Bill to preserve our Satras, bill to confer land rights to our tea garden workers among others. pic.twitter.com/iEyLPXWeIr
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 22, 2025
बुधवार (22 अक्टूबर 2025) को नगाँव में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “अगला विधानसभा सत्र ऐतिहासिक होगा क्योंकि कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएँगे। इनमें बहुविवाह और लव जिहाद पर प्रतिबंध के साथ-साथ हमारे सत्रों का संरक्षण, चाय बागानों के श्रमिकों को भूमि अधिकार देने सहित अन्य विधेयक शामिल हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद इन विधेयकों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

