असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 21 अक्टूबर 2025 को आठ बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने की घोषणा की। ये लोग कथित तौर पर अवैध तरीके से भारत में घुस आए थे। यह कदम असम में अनाधिकृत सीमा पार करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान को दिखाता है।
मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और अपनी बात कहने के लिए अनोखी भाषा का इस्तेमाल किया। सरमा ने घुसपैठियों को ‘दुनिया का आठवाँ अजूबा’ बताया, जो असम की जमीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि इन ‘अजूबों’ को अब असम में रहने नहीं दिया जाएगा। सीएम हिमंता बिस्वा ने लिखा, “8 एलिस इन द वंडरलैंड (Alices in the Wonderland) को वापस भेज दिया गया। बाय।”
There are 7 wonders of the world and the 8th wonder is illegal infiltrators trying to sneak into Assam and capture our lands.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 21, 2025
However, the good news is that we won't let these wonders wander around here in Assam anymore.
8 Alices in the Wonderland PUSHED BACK.
Bye ?? pic.twitter.com/YmIiVOtBHH
इससे एक दिन पहले, 20 अक्टूबर 2025 को भी 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर वापस भेजा गया था। तब मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई की तुलना क्रिकेटर विराट कोहली के ‘स्ट्रेट ड्राइव’ शॉट से की थी, जिसे उन्होंने ‘पुशबैक’ नाम दिया था। असम की बांग्लादेश के साथ 263 किलोमीटर की सीमा है, जिस वजह से यहाँ सीमा सुरक्षा हमेशा एक बड़ी चुनौती बनी रहती है।

