कॉन्ग्रेस और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कॉन्ग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने CM सरमा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें घेरा है। हालाँकि, इस विवाद के बीच एक रोचक मोड़ तब आया जब कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा पत्रकार के सीधे सवालों का जवाब देने के बजाय बातें टालते नजर आए।
यह स्थिति कॉन्ग्रेस की उस कार्यशैली पर सवाल उठा रही है जिसमें वह दूसरों पर तो बिना जाँच के आरोप लगाती है, लेकिन खुद के दावों पर सवाल उठने पर कतराने लगती है।
सुप्रिया श्रीनेत ने क्या बोला?
सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर CM सरमा को टैग करते हुए लिखा कि वह भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं और बुरी तरह डरे हुए हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि सीएम सरमा पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने के बजाय डराने-धमकने की राजनीति क्यों कर रहे हैं? सुप्रिया ने कहा कि अब भ्रष्टाचार को और अधिक नहीं छिपाया जा सकता।
You are facing serious charges of corruption @himantabiswa and you are clearly rattled.
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) April 7, 2026
Why don’t you answer the charges levelled by @Pawankhera instead of resorting to name calling and intimidation?
Stop your theatrics, because you can no longer hide your corruption.
पत्रकार के सवाल पर पवन खेड़ा का ‘टालमटोल’
ललनटॉप के पत्रकार ने पवन खेड़ा द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों पर जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल पूछा तो पवन खेड़ा टालमटोल करते नजर आए। पत्रकार ने सवाल कर पवन खेड़ा से पूछा, “आपने दिल्ली की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कंपनी के रिकॉर्ड (Minutes) दिसंबर 2025 के हैं। लेकिन जिस कंपनी (H Reniki Nandi LLC) की आप बात कर रहे हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आपकी पहली पीसी से ठीक 48 घंटे पहले यानी 3 अप्रैल 2026 को रजिस्टर हुई है। क्या आपका डेटा गलत नहीं है?”
पवन खेड़ा का जवाब, “नहीं, यह गलत है। मैं आपको कल सारे सबूत और विवरण दे दूँगा। आप निश्चिंत रहें।”
पत्रकार का काउंटर, “सर, वेबसाइट मेरे सामने खुली है। इसमें रजिस्ट्रेशन की तारीख और समय (3 अप्रैल 2026) साफ दिख रहा है। आप इस डेटा की सच्चाई पर क्या कहेंगे?”
पवन खेड़ा ने सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय कहा, “मैं आपके सवाल को स्वीकार करता हूँ। वहाँ तीन अलग-अलग स्पेलिंग वाली कंपनियाँ हैं। हम आपको कल जानकारी देंगे।”

