रेजाउल ऑल असम माइनॉरिटीज़ स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने राज्य के ऊपरी इलाकों को धुबरी बनाने की बात कही है। इन इलाकों में मूल निवासी रहते हैं।
"Will make Sivasagar next Dhubri”: this is the dangerous narrative now being pushed.
— Ron Bikash Gaurav (@RonBikashGaurav) January 11, 2026
After joining the Congress, former AAMSU president Rezaul Karim Sarkar has made this outrageous statement, openly exposing their real agenda. They first dreamt of carving out a “Miya state” in… pic.twitter.com/WF9hUKfgpw
रेजाउल ने गोगोई की मौजूदगी में कहा, “हम शिवसागर को धुबरी जैसा बनाएँगे, धुबरी को शिवसागर बनाएँगे, बराक (दक्षिण असम के जिले) को शिवसागर जैसा बनाएँगे और तिनसुकिया को धुबरी बनाएँगे। हम गौरव गोगोई के नेतृत्व में ऐसा ही असम बनाने जा रहे हैं।” गोगोई ने ‘बोर असम’ के नाम पर उनके बयान का बचाव किया। ये बृहत असम की सोच है।
हालाँकि, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरहाट के MP गोगोई की आलोचना की है। उनका कहना है कि उन्होंने नए पार्टी मेंबर के आपत्तिजनक कमेंट के बाद उनके खिलाफ आवाज नहीं उठाई। उन्होंने बताया कि शिवसागर जोरहाट लोकसभा सीट का हिस्सा है, लेकिन गोगोई ने विरोध करने के बजाय चुप रहना पसंद किया।
सरमा ने चेतावनी दी कि यह कॉन्ग्रेस की धमकी है कि वह बांग्लादेशियों को शिवसागर और तिनसुकिया में बसाएगी और इन इलाकों को ‘मियाँ लैंड’ में बदल देगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर कॉन्ग्रेस फिर से सत्ता में आई तो बांग्लादेशी मूल के प्रवासी मुसलमान, जिन्हें ‘मियाँ’ कहा जाता है, असम को लूट लेंगे।
आज कांग्रेस के मंच से उनके एक नेता ने कहा कि असम की संस्कृति के केंद्रबिंदुओं को “मिया और घुसपैठियों” से भर दिया जाएगा। यह बात उनके अध्यक्ष के सामने कही गई और उनकी चुप्पी ने यह प्रमाणित कर दिया कि यह कांग्रेसी एजेंडा है। pic.twitter.com/NsYo4zL2fT
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 11, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बहुत बुरी बात है कि आज कॉन्ग्रेस में शामिल होने के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वे शिवसागर और तिनसुकिया को धुबरी बना देंगे। कोच राजवंशी और दूसरी जनजातियाँ धुबरी में रहती थीं, लेकिन बांग्लादेशी लोगों के आने से धुबरी एक ऐसा जिला बन गया जहाँ करीब 85% लोग बांग्लादेशी मूल के हैं। हिंदू वहाँ अल्पसंख्यक बन गए हैं।”
उन्होंने साफ कहा, “अगर किसी ने मेरे सामने ऐसा बयान दिया होता, तो मैं उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाल देता।” शिवसागर से MLA अखिल गोगोई ने भी रेजाउल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि जानबूझकर सामाजिक या राजनीतिक झगड़ा भड़काने की किसी भी कोशिश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

