AIDUF से पूर्व विधायक अली अकबर मियाँ ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और पुलिस के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया, जिसके बाद मियाँ को गिरफ्तार कर लिया गया। ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर दिए गए बयान में मियाँ ने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि अगर कानून-व्यवस्था बलि रोकने आई तो पुलिस वालों को भी ‘कुर्बान’ कर दिया जाएगा। मियाँ के इस बयान का वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो में अली अकबर मियां मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को जिद्दी रवैया न अपनाने और लोगों की भावनाओं को समझने की चेतावनी देते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद असम की धुबरी पुलिस ने बिलासिपारा थाने में BNS की कई धाराएँ 148, 152, 221, 351(3), 353(1)(B), 353(1)(C) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने उनके घर पर कार्रवाई कर करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बाद में मियाँ आगे की जाँच के लिए धुबरी सदर थाने भेज दिया गया। मियाँ ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने कहा कि इस तरह के बयान समाज में तनाव फैला सकते हैं और कानून के खिलाफ हैं।
Dhubri, Assam: Former two-time MLA Ali Akbar Miah from West Bilasipara was detained for threatening Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma and police officials. He was kept at Dhubri Sadar Police Station overnight, taken for medical examination in the morning, and later… pic.twitter.com/0v6m6G9XmU
— IANS (@ians_india) May 23, 2026
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और ईद समितियों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने को कहा है।
इसी बीच कई ईदगाह और स्थानीय समितियों ने भी स्वेच्छा से गाय और भैंस की कुर्बानी न देने की घोषणा की है ताकि किसी तरह का विवाद न हो। पुलिस ने कहा है कि मामले की जाँच जारी है और आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर की जाएगी।
गौरतलब है कि अली अकबर मियां हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

