असम के गोलपाड़ा में गुरुवार (17 जुलाई, 2025) को वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण खाली करवा रही टीम पर दंगाइयों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक स्कूल को आग लगा दी गई। कई जगह तोड़फोड़ हुई और पुलिस तथा वन विभाग को पत्थरों से निशाना बनाया गया। बचाव में पुलिस-वन विभाग के लोगों ने फायरिंग की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फायरिंग में सकोवर हुसैन नाम का एक 22 वर्षीय युवक मारा गया। एक और मुस्लिम युवक घायल हो गया। इस हमले में कई पुलिस और वन विभाग के लोग भी घायल हो गए और कई संपत्तियों को नुकसान पहुँचा।
#BREAKING
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) July 17, 2025
Assam's Goalpara erupts over eviction drive
Clash between locals and forest department in Paikan turns deadly
One resident Sakowar Hussain killed, another Kuchumuddin Sheikh critically injured. Forest dpt claims they were forced to fire in self-defense to protect… pic.twitter.com/nEgV7Ks8YX
जहाँ यह हमला हुआ वह पैकन नाम से जानी जाती है। यहाँ कई दिनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। यहाँ कब्जा करने वाले अधिकांश मिया मुस्लिम बताए गए थे। गुरुवार को यहाँ वन विभाग टीम 140 हेक्टेयर जमीन खाली करवाने पहुँची थी। CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि दंगा करने वाले छोड़े नहीं जाएँगे।

