ही ही हँस दे ले रिंकिया के पापा… असम के श्रीभूमि में 660 हेक्टेयर जमीन से घुसपैठियों को भगाकर CM हिमंता ने ली चुटकी, गाने के साथ Video को साझा किया

असम की बीजेपी सरकार ने श्रीभूमि रिजर्व फोरेस्ट की 660 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कर लिया है। ये कार्रवाई दो दिन के भीतर निपटाई गई है। बाकी बची लगभग 220 हेक्टेयर जमीन की कब्जा हटाने की कार्ऱवाई भी जारी है।

यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने घुसपैठियों की चुटकी लेते हुए दी। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में ‘रिंकिया के पापा’ गाना लगाकर वीडियो साझा कर कहा, “यह बेदखली अभियान इतना जबरदस्त है कि रिंकिया के पापा भी इसे पसंद करते हैं! श्रीभूमि में पिछले दो दिनों में 660 हेक्टेयर (1630.9 एकड़ ) जमीन वापस ली गई है- 220 हेक्टेयर (लगभग 543 एकड़) जमीन अभी खाली करनी बाकी है। यह अथक प्रयास जारी है।”

बता दें कि प्रदेश में हिमंता सरकार आने के बाद से बेदखली अभियान जारी है। इसके तहत घुसपैठियों के द्वारा कब्जाई गई जमीनों को कब्जामुक्त कराया जा रहा है।