मेरा ‘जासूस’ पकड़ने के लिए हुई कॉन्ग्रेस की Zoom मीटिंग, उसकी भी मुझे मिल गई खबर: असम के CM हिमंता का राहुल गाँधी पर तंज

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कॉन्ग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी पर बड़ा मजेदार तंज कसा है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गाँधी ने असम कॉन्ग्रेस के नेताओं के साथ जो बैठक की, उसकी सारी जानकारी उन्हें मिल गई थी।

इसके बाद कॉन्ग्रेस पार्टी ने यह पता लगाने के लिए एक जूम मीटिंग की कि आखिर पार्टी का खबरी कौन है। लेकिन सरमा यहीं नहीं रुके, उन्होंने हँसते हुए कहा कि उस ज़ूम मीटिंग की खबर भी उन्हें तुरंत मिल गई है।

सरमा का यह बयान दिखाता है कि कॉन्ग्रेस पार्टी के भीतर की आपसी फूट और सूचनाओं का लीक होना कितना बड़ा मुद्दा बन चुका है, जिस पर विरोधी दल लगातार चुटकी ले रहे हैं।