दिल्ली के लाला किला के पास हुए आतंकी ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश की जाँच एजेंसियों भी अलर्ट हैं। UPATS ने गुरुवार (13 नवंबर 2025) को कानपुर और हापुड़ से दो डॉक्टर को हिरासत में लिया है। कानपुर से पकड़े गए डॉ. आरिफ मीर का फिदायीन डॉ. उमर नबी से कनेक्शन सामने आया है। वहीं हापुड़ से डॉ. फारूख को पुलिस अपने साथ ले गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाँच एजेंसियाों ने जम्मू-कश्मीर के रहने वाले डॉक्टर आरिफ मीर को कानपुर से हिरासत में लिया। आरिफ दिल्ली ब्लास्ट में फिदायीन उमर नबी का क्लासमेट रह चुका है। UPATS ने आरिफ का नाम लखनऊ से गिरफ्तार की गई जैश-ए-मोहम्मद की महिला ब्रेगिड की आतंकी डॉ. शाहीन की संपर्क सूची मे सामने आया है।
वहीं ATS ने हापुड़ के प्राइवेट जीएस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर फारूख को उठाया है। प्राथमिक जाँच में सामने आया है कि फारूख भी डॉ. शाहीन के संपर्क में था। ATS फारूख और आरिफ को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है। हिरासत में लिए गए दोनों डॉक्टर जम्मू-कश्मीर के ही रहने वाले हैं।

