Thursday, March 20, 2025

अवध ओझा ने ज्वॉइन की AAP, अरविंद केजरीवाल – मनीष सिसोदिया थे मौजूद: लड़ सकते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव

मशहूर यूपीएससी शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज (02 दिसंबर 2024) आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दिल्ली में AAP मुख्यालय पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। गोंडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अवध ओझा शिक्षा जगत का बड़ा नाम हैं। इतिहास के जानकार और मोटिवेशनल गुरु के तौर पर वह सोशल मीडिया पर खासे चर्चित हैं।

कौन हैं अवध ओझा?

अवध ओझा ने इलाहाबाद में कोचिंग पढ़ाने की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपने अनोखे पढ़ाने के तरीके से लोकप्रियता हासिल की। वह सोशल मीडिया पर ‘ओझा सर’ के नाम से पहचाने जाते हैं। अब सियासत में कदम रखने वाले ओझा के दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

इससे पहले ओझा ने बीजेपी और कॉन्ग्रेस से टिकट माँगने की कोशिश की थी। हालाँकि, अब उन्होंने AAP का दामन थामा है। ओझा ने केजरीवाल की तारीफ करते हुए उन्हें राष्ट्रीय राजनीति का नेता बताया।