बाबा बागेश्वर की ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में शामिल हुए शिखर धवन, बोले- ‘एकता में है ताकत, हिंदुत्व को मिलकर मजबूत बनाना होगा’

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ पर हैं। शनिवार (8 नवंबर 2025) को यह यात्रा हरियाणा के फरीदाबाद पहुँची। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाबा बागेश्वर का स्वागत किया।

पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत और समर्थक शामिल हैं। शनिवार (8 नवंबर 2025) को इस यात्रा में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी पहुँचे। उन्होंने बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद लिया और यात्रा में कुछ दूरी तक शामिल रहे।

मीडिया से बातचीत में शिखर धवन ने कहा कि उन्हें यहाँ आकर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का मकसद हिंदुओं को जात-पात से ऊपर उठाकर एकजुट करना और हिंदुत्व को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि एकता में बहुत ताकत होती है। हिंदुओं को एक होकर देश को और मजबूत बनाना चाहिए।