विदेश से मिल रहा बंगाल की बाबरी मस्जिद के लिए चंदा, हुमायूं कबीर बोले- अब तक ₹2.4 करोड़ मिले: 30 लोगों की टीम मशीनों से कर रही नोटों की गिनती

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बनाए जाने वाली बाबर के नाम की बाबरी मस्जिद को खूब चंदा मिल रहा है। ना केवल भारत से बल्कि देश के बाहर से भी मस्जिद के नाम पर पैसा आ रहा है। TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बनवाई जा रही अब तक 2.4 करोड़ रुपए इस मस्जिद के लिए चंदे के तौर पर इकट्ठे हो गए हैं। 30 लोगों की एक टीम ने मशीनों का इस्तेमाल करके कैश की गिनती की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमायूं कबीर ने बताया कि इस पैसे में से 2.1 करोड़ रुपए बैंक अकाउंट में ऑनलाइन मिले और 37 लाख रुपये कैश मिले हैं। कबीर ने 6 दिसंबर को मस्जिद की नींव रखते समय उसके बाहर एक QR कोड के साथ 12 डोनेशन बॉक्स रखे थे। कबीर ने कहा कि मस्जिद की नींव रखने की सेरेमनी का खर्च कैश में मिले डोनेशन से पूरा किया जाएगा।

कबीर के करीबी लोगों ने दावा किया है कि मस्जिद की नींव रखे जाने के दौरान मेन स्टेज पर 13 लाख रुपए, सजावट पर 2 लाख रुपए और बिरयानी के पैकेट पर ही 22 लाख रुपए खर्च हुए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कबीर की अपील के बाद बड़ी संख्या में समर्थक मस्जिद के लिए पैसे और ईंटें लेकर आ रहे हैं। कबीर ने कहा कि वह उम्मीद से बढ़िया रिस्पॉन्स देख रहे थे और भारत के बाहर से भी चंदा आ रहा है।

कबीर के सहयोगियों ने बताया कि पैसे को CCTV निगरानी वाले एक सुरक्षित कमरे में ले जाने की व्यवस्था की गई है और इसके सुरक्षित रखरखाव के संबंध में बैंकों के साथ बातचीत चल रही है।