दिल्ली ब्लास्ट के बाद सनातन एकता पदयात्रा पर निकले बागेश्वार धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में हरियाणा पुलिस की 2 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। इससे पहले सुरक्षाबलों की 3 कंपनियाँ धीरेंद्र शास्त्री के साथ पदयात्रा में शामिल थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पदयात्रा मंगलवार (11 नवंबर 2025) को हरियाणा के पलवल पहुँची। पूरा दिन पलवल में यात्रा चलने के बाद यही सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ठहरेगी। पदयात्रा फरीदाबाद पार कर पलवल पहुँची है। बता दें कि यह यात्रा 16 नवंबर को वृंदावन के बाँके बिहारी मंदिर में संपन्न होगी।
दिल्ली के लाल किले में हुए धमाके के बाद धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है। खासकर जब यात्रा फरीदाबाद से गुजरी है, जहाँ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है।

