कोचिंग जा रही हिंदू किशोरी का अपहरण- धर्मांतरण की आशंका, आरोपित हसन अली के खिलाफ FIR: रिपोर्ट, जाँच में जुटी बलिया पुलिस

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक 17 साल की किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की दादी की शिकायत पर हसन अली नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अक्टूबर को कोचिंग जा रही 17 साल की हिंदू किशोरी का अपहरण कर लिया गया। वो बैरिया के देवराज ब्रह्म मोड़ स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रही थी। रास्ते में दोकटी इलाके के लालगंज के रहने वाले हसन अली ने उसे ई-रिक्शा से उतार लिया और अपनी बाइक पर बैठाकर फरार हो गया।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद सिर्फ आरोपित के अब्बू को थाने बुलाया और लड़की को हाजिर करने के लिए गया। इसके अलावा कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद रविवार (19 अक्टूबर 2025) को फिर से तहरीर देनी पड़ी। अभी तक लड़की का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित की नानी का कहना है कि आरोपित उसका धर्मांतरण कराकर कुछ गलत घटना को अंजाम दे सकते हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बैरिया, मोहम्मद फहीम कुरैशी के अनुसार, किशोरी की दादी की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित की गई हैं और छानबीन जारी है। वहीं, स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि जाँच पूरी होने के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा।