ओल्ड हैदराबाद में बंगाल की हिंदू लड़कियों का शोषण, नशा देकर बनाया जा रहा शिकार: केंद्रीय मंत्री का आरोप, कॉन्ग्रेस-AIMIM ला रहे इस्लामी राज्य

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा नेता बंडी संजय कुमार ने कॉन्ग्रेस सरकार और AIMIM पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ओल्ड हैदराबाद में पश्चिम बंगाल से आई नाबालिग हिंदू लड़कियों का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है, लेकिन प्रशासन और स्थानीय पुलिस राजनीतिक दबाव में चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने कई ऐसे मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि किस तरह हिंदू लड़कियों को नशे की लत लगाकर उनका शोषण किया जा रहा है। रविवार (9 नवंबर 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि एक ड्रग्स रैकेट को कथित तौर पर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM का समर्थन प्राप्त है।

हिंदू लड़कियों के साथ हुई बर्बरता और AIMIM पर अपराधियों को बचाने का आरोप

हैदराबाद के पुराने शहर को AIMIM के प्रभाव वाला इलाका बताते हुए बंडी संजय ने कहा कि यहाँ पश्चिम बंगाल के प्रवासी परिवारों की बेटियों को नशे की लत में फँसाकर उनका यौन शोषण किया जा रहा है। उनके अनुसार, पीड़ित लड़कियों में अधिकांश नाबालिग हैं। उन्हें दूसरे समुदाय के पुरुष निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, “शुरुआत में, वे एक हिंदू लड़की को जन्मदिन की पार्टी के बहाने स्कूल से एक मुस्लिम लड़की के घर ले गए, जहाँ उसे कम मात्रा में नशीली दवाओं वाली चॉकलेट दी गई। समय के साथ, नशीली दवाओं की मात्रा बढ़ा दी गई। फिर छह दिनों तक उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई।

उन्होंने आगे कहा कि जब लड़की के माता-पिता पुलिस के पास पहुँचे, तो उन्हें बरी कर दिया गया और बिना किसी जाँच के मामला बंद कर दिया गया। बाद में लड़की को मारपीट के वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया गया। इतना ही नहीं उसे अपनी अन्य सहेलियों को भी लाने के लिए मजबूर किया गया। उसने नौ अन्य लड़कियों के नाम बताए जो फँस गई थीं।

संजय ने यह भी दावा किया कि कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज और सबूत होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि स्थानीय प्रशासन AIMIM के दबाव में काम कर रहा है। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने की कोशिश करते हुए दिखाया।

संगीन मामलों का किया खुलासा

बंडी संजय कुमार ने आरोप लगाया कि एक अन्य मामले में, एक नाबालिग लड़की का भी इसी तरह नशा करने वालों के एक गिरोह ने अपहरण कर लिया था। जब वह बाद में घर लौटी और परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो बिना किसी कार्रवाई और जाँच के उसका मामला अचानक बंद कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की अब नशे की लत से जूझ रही है और उसका व्यवहार अनियमित है। उन्होंने इन घटनाओं की तुलना ‘केरल फाइल्स’ और ‘कश्मीर फाइल्स’ से करते हुए कहा कि यह अब ‘हैदराबाद फाइल्स’ का मामला बन चुका है और पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के पास कोई सुरक्षा कवच नहीं है

कॉन्ग्रेस सरकार और खुफिया विभाग पर निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तेलंगाना को ‘नशा युक्त राज्य’ बना रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को नशा मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का खुफिया विभाग पूरी तरह विफल है और मुख्यमंत्री, जो खुद गृह मंत्री भी हैं, केवल अपने परिवार की सुरक्षा में व्यस्त हैं।

संजय ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो भाजपा ‘हिंदू सुरक्षा दस्ते’ बनाकर पुराने शहर में युवतियों की रक्षा करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक पीड़ित लड़की के परिवार के सदस्य ने बताया कि उनकी बेटी को भी इसी तरह के गिरोह ने निशाना बनाया था। उन्होंने कहा, “हम बहुत डरे हुए थे और किसी ने हमारी मदद नहीं की। आखिरकार हमें पश्चिम बंगाल लौटना पड़ा।”

परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और दोषियों को बचा लिया गया। बंडी संजय ने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं और राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।