बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइ राइडर्स (KKR) से निकाले जाने के बाद बांग्लादेश ऊट-पटाँग हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए भारत आने से मना करने के बाद अब बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने IPL 2026 के टेलीकास्ट पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
05 जनवरी 2025 को बांग्लादेश की ओर से जारी एक अधिकारिक आदेश में कहा गया कि बांग्लादेश में IPL से जुड़ा कोई भी प्रसारण, प्रमोशन या इवेंट कवरेज नहीं दिखाया जाएगा। बयान में साफ कहा गया कि यह जनहित में लिया गया आदेश है, जो अनिश्चितकालीन के लिए लागू रहेगा।
मुस्तफिजुर रहमान को हटाने पर दी प्रतिक्रिया
बांग्लादेश ने IPL टेलीकास्ट पर रोक लगाने का फैसला मुस्तफिजुर रहमान को KKR से हटाने के बाद लिया गया है। बांग्लादेशी सरकार ने कहा कि इस फैसले की जानकारी BCCI के निर्देश के तौर पर दी गई थी और इसके पीछे कोई ठोस वजह नहीं बताई गई।
बांग्लादेश ने बयान में कहा, “ICC के इस फैसले के पीछे कोई ठोस वजह नहीं है और इस फैसले ने बांग्लादेश के लोगों को दुखी, स्तब्ध और क्रोधित कर दिया है। इसीलिए मजबूरी में पूरे देशभर में IPL से संबंधित सभी प्रसारणों और प्रचार गतिविधियों को निलंबित करना पड़ा है।”
श्रीलंका में वर्ल्ड कप कराने की माँग
इससे पहले बांग्लादेश ने फऱवरी 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत आने से मना कर दिया। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से IPL का प्रसारण बंद करने को कहा था, साथ ही ICC से माँग की थी कि भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के बांग्लादेश के सभी मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाए।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार जारी अत्याचार के बाद भारत में विद्रोह है। इस बीच BCCI ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को KKR से हटाने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद से बांग्लादेश बौखलाया हुआ है।

