बांग्लादेश में जहाँ दीपू दास की हुई हत्या वहीं अब बजेंद्र को मारी गई गोली, नोमान मियां ने ‘मजाक-मजाक’ में कर दी हत्या: 2 हफ्ते में तीसरा ऐसा मामला

बांग्लादेश में हिंदुओं का रहना भी दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। कट्टरपंथी युनूस के शासन में आए दिन हिंदुओं की हत्याएँ की जा रही हैं। मयमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हिंदू सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह 2 हफ्तों में हिंदू की हत्या किए जाने का तीसरा मामला है। मयनसिंह में ही 18 दिसंबर 2025 को हिंदू युवक दीपू दास की इस्लामिक कट्टरपंथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 42 वर्षीय बजेंद्र बिस्वास भालुका उपजिला क्षेत्र ने अंसार बल के सदस्य के रूप में सुलताना स्वेटर्स लिमिटेड में तैनात थे। पुलिस ने आरोपित की पहचान नोमान मियां के रूप में की है जो उसी फैक्ट्री में अंसार सदस्य के तौर पर कार्यरत था। बांग्लादेश में अंसार बल गृह मंत्रालय के अधीन एक वर्दीधारी सहायक सुरक्षा बल है, जिसे सरकारी दफ्तरों, औद्योगिक इकाइयों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है।

पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, दोनों सुरक्षा गार्ड फैक्ट्री परिसर में स्थित अंसार बैरक में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बातचीत के बीच नोमान मिया ने कथित तौर पर मजाक या लापरवाही में सरकारी शॉटगन बजेंद्र बिस्वास की ओर तान दी और कुछ ही पलों में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम ने बताया कि आरोपी नोमान मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है।