किन्नर बनकर शिमला के मंदिरों में घूम रहा बांग्लादेशी छात्र मोहम्मद शाहिदुल, भक्तों से जबरन वसूलता पैसे: हिंदू रक्षा मंच की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जाँच

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक 30 वर्षीय बांग्लादेशी युवक इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू रक्षा मंच ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि यह युवक मंदिरों में किन्नर का वेश बनाकर श्रद्धालुओं से पैसे वसूलता है और खुद को सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी छात्र बताता है।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वह एपीजी यूनिवर्सिटी में BJMC का छात्र है। पुलिस ने छात्र के दस्तावेजों की भी जाँच की है। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ा है और काली माता का भक्त है, इसी कारण कालीबाड़ी मंदिर और जाखू मंदिर समेत अन्य स्थानों पर जाता रहा है।

पुलिस के अनुसार अब तक जबरन पैसे वसूलने की कोई पुख्ता शिकायत सामने नहीं आई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे संभावित इंटेलिजेंस फेलियर बताते हुए कहा कि अगर आरोप सही साबित होते हैं तो यह सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने इस मुद्दे को सदन में उठाने की बात भी कही है।

वहीं, शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने पुलिस अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने को कहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जाँच कर रही है।