पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम्, पुडुचेरी… चल रही है वोटों की गिनती, क्या WB में पहली बार बनेगी BJP सरकार?

भारत के लोकतंत्र के लिए 4 मई 2026 का आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सुबह 8 बजे से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इन चुनावों में 5 राज्यों की कुल 824 सीटों पर मतदान हुआ, जिनमें करीब 17 करोड़ मतदाताओं ने भाग लिया।

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर मतदान हुआ है, लेकिन फाल्टा को छोड़कर आज सिर्फ 293 सीटों पर मतगणना होगी। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 148 सीटें चाहिए। इस बार ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार बनते दिखाया गया है। वहीं टीएमसी का कहना है कि चुनाव में उनकी 220+ सीट आने वाली हैं।

इसी तरह तमिलनाडु में 234 पर चुनाव हुआ था। यहाँ बहुमत के लिए 118 सीट चाहिए। राज्य में प्रमुख पार्टियाँ DMK , AIADMK, और अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK है। एग्जिट पोल के अनुमान है कि यहाँ भी

असम में 126 पर चुनाव हो रहा है। यहाँ बहुमत के लिए 64 चाहिए। एग्जिट पोल के अनुमान है कि यहाँ NDA एकतरफा जीत हासिल कर रही है, वहीं कॉन्ग्रेस सिर्फ 22-32 सीट पर सिमटेगी।

केरल में 140 सीटें हैं। बहुमत के लिए 71 सीट चाहिए। यहाँ प्रमुख पार्टियाँ- LDF (वामपंथी गठबंधन) और UDF (कॉन्ग्रेस गठबंधन)। एग्जिट पोल्स में इस बार यूडीएफ (UDF) बाजी मारता दिख रहा है।

इसी तरह में पुडुचेरी कुल सीटें 30 हैं। यहाँ बहुमत के लिए 16 सीट जीतने की जरूरत है। एक्जिट पोल के अनुसार यहाँ भी NDA सरकार बनाता दिख रहा है।