बंगाल विधानसभा चुनाव: ECI के रुझानों में बंगाल में BJP को बहुमत, 173 सीटों पर आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग के आँकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से बीजेपी ने 173 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है।

शुरुआती गिनती में BJP को मिल रही बहुमत से साफ होता दिख रहा है कि राज्य में पार्टी सरकार बनाने जा रही है। इसी के साथ पानीहाटी, नंदीग्राम, मुर्शिदाबाद जैसी अहम सीटों पर भी BJP आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ TMC पिछड़ रही है। ECI के मुताबिक, TMC केवल 85 सीटों पर आगे चल रही है। हालाँकि, अंतिम नतीजों का इंतजार अभी बाकी है, फिलहाल अधिकतर सीटों पर केवल 4 से 5 राउंड में काउंटिंग हुई है।