पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। उनके पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।
शुभेंदु अधिकारी को फिलहाल जेड (Z) कैटेगरी की सीआरपीएफ सुरक्षा मिली हुई है। इसे अब और मजबूत किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें बांग्लादेश के कट्टरपंथियों और घुसपैठियों से खतरा है।
शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई। उन्हें गोलियाँ मारी गई। घटना के समय चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी में सवार थे। तभी अचानक हमलावरों ने उन पर फायरिंग की गई।
गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रथ को निशाना बनाकर कई गोलियाँ चलाई गईं। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने रथ पर तब गोलियाँ चलाईं जब वह एक काली स्कॉर्पियो में बैठे थे। चंद्रनाथ रथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके भरोसेमंद सहयोगी माने जाते थे।

