पश्चिम बंगाल में तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) की हार के बाद भी पार्टी के गुंडे सक्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड बहुमत से जीत पर जश्न मना रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जब ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए, तो उन पर हमला किया गया। TMC के गुंडों ने कार्यकर्ताओं का लाठी-डंडों से सिर फोड़ दिया।
आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना कैनिंग विधानसभा क्षेत्र के गोलोकपाड़ा इलाके स्थित बूथ नंबर 240 की हैं। जहाँ जय श्रीराम के नारे लगाने वाले BJP के तीन कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा गया। BJP ने इस हमले के लिए TMC को जिम्मेदार ठहराया है।
बता दें कि राज्य की पिछली TMC सरकार में हिंसा का इतिहास रहा है। पिछले 2021 में चुनाव के बाद TMC ने BJP कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर पीटा था। अब हारने के बाद भी TMC बाज नहीं आ रही हैं, पार्टी के गुंडे अब भी राज्य में हिंसा मचा रहे हैं।

