बंगाल में BJP की बंपर जीत के बीच हिंसा की खबरें, TMC के दफ्तर में लगी आग: इलाके में तनाव का माहौल, सुरक्षा बल तैनात

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच जामुड़िया के चुरुलिया इलाके में TMC के एक पार्टी कार्यालय में सोमवार (4 मई 2026) को आग लगा दी गई, जिससे पूरा दफ्तर जलकर राख हो गया।

यह घटना उस समय हुई जब राज्यभर में चुनावी नतीजों को लेकर माहौल पहले से ही तनावपूर्ण बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कार्यालय से अचानक आग की लपटें उठती देखी गईं और कुछ ही समय में आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

टीएमसी नेतृत्व ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर बीजेपी के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी का आरोप है कि जानबूझकर डर और अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से आगजनी की गई। हालाँकि भाजपा की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की और हिंसा को रोका जा सके।