पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को बाराबनी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने राज्य की मौजूदा स्थिति को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कॉन्ग्रेस पर तीखा हमला बोला और जनता से बदलाव की अपील की।
TMC ने कल्चरल कैपिटल को बनाया क्राइम कैपिटल: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा, “मैं तो आपसे कहने के लिए आया हूँ, ये बंगाल कभी भारत की कल्चलर कैपिटल के रूप पर पुरे देश को दिशा देती थी। पहले कॉन्ग्रेस ने, फिर कम्युनिस्टों ने और 15 वर्षों से TMC ने पहचान का संकट खड़ा किया। अब ये कल्चलर कैपिटल नहीं है, अब तो इन्होंने इसको क्राइम कैपिटल बना करके आपके सामने पहचान का संकट खड़ा किया है।”
कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता करने की आवश्यकता नहीं,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 16, 2026
आने दीजिए बीजेपी सरकार…
ये सभी बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे… pic.twitter.com/vtvT62cE3Y
सीएम ने आगे कहा, “याद करिए, बंगाल आजादी के बाद विकास के पथ पर आगे चलना था, देश की अर्थविवस्ता का ग्रोथ इंजन था, उस समय बंगाल भारत की आवश्यकताओं की पूर्ति करता था, उद्योग-धंधे थे, एक इकोनॉमिक लीडर के रूप में बंगाल की तूती बोलती थी, नौजवानों के लिए नौकरी भी थी तो रोजगार भी था।”
उन्होंने कहा, “यहाँ के संसाधनों पर माफिया हावी हो रहे हैं, नौजवान के लिए नौकरी और किसान पलायन करने के लिए मजबूर है, क्योंकि उसके उपज का दाम नहीं मिल पाता है।”
कोई मौलाना क्या बक रहा है, उस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं: योगी
संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा, “ यूपी के अंदर आलू का दाम 15 से 16 रुपए किलो मिलता है और बंगाल में एक से डेढ़ रुपया मात्र मिल पा रहा है, इतना अंतर है। आज मैं आप सबसे यही कहने के लिए आया हूँ, मैं आपसे एक ही बात कहने के लिए आया हूँ, आप चिंता मत करिए, TMC के गुंडे क्या कह रहे हैं, भयभीत मत होइए।”
उन्होंने आगे कहा, “कोई माफिया क्या कह रहा है, उससे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं, कोई मौलाना क्या बक रहा है, उसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं। आने दीजिए डबल इंजन की BJP की सरकार को ये सभी आपकी चाटूकारिकता करते दिखाई देंगे, आपके लिए बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते भी दिखाई देंगे ये सभी लोग।”
यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा है, यूपी में अब सब चंगा है: योगी ने कहा- ममता दीदी को राम नाम से चिढ़
सीएम ने संबोधन के दौरान कहा, “जब उत्तर प्रदेश के अंदर माफिया की हड्डी और पसली को यूपी का बुल्डोजर ठीक करता है और उसकी सम्पत्ति को अपने कब्जे में लेकर के गरीबों का आवास बनाती है तो माफिया राज समात हो जाता है। आज यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा है। यूपी में अब सब चंगा है।”
गोमाता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे… pic.twitter.com/Q10GH72Soi
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 16, 2026
उन्होंने आगे कहा, “याद करिए, पहले रामजन्म भूमी के लिए हमें आंदोलन करना पड़ता था। राम भक्तों पर गोलियाँ चलती थी, मुझे भी एक कारसेवक मिला है यहाँ पे और राम भक्त कह रहा था कि मुझ पर 1990 में ये TMC की पार्टनर पार्टी समाजवादी पार्टी ने गोलियाँ चलवाई थी, इनकी सरकार में गोलियाँ चली थी।”
ऐसे ही यूपी में भी जैसे ममता दीदी को राम नाम से चिढ़ है। दूर्गा पूजा से चिढ़ है, ऐसे ही यूपी में भी चिढ़ होती थी और डबल इंजन की सरकार आई, अब अयोध्या में भगवान राम का दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बन करके खड़ा हो गया है।
उनहोंने कहा, “क्या कॉन्ग्रेस रोक पाई, क्या समाजवादी पार्टी रोक पाई, क्या TMC रोक पाएगी। इसकी गारंटी केवल और केवल मोदी जी की ही गारंटी हो सकती है। मोदी है तो मुमकिन है। यह गारंटी केवल बीजेपी दे सकती है कि दंगा नहीं होगा, कर्फ्यू नहीं लगेगा, लेकिन गौमाता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बटने नहीं देंगे।”
केवल BJP दे सकती है सुरक्षा की गारंटी, सीएम योगी ने दिया यूपी का उदाहरण
सीएम योगी ने कहा, “ देखो ना यूपी में कितना परिवर्तन हो गया, वहाँ सड़ग पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता, वहाँ पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाते हैं, कोई अराजकता नहीं, कोई गुंडागर्दी नहीं, हर बेटी और बहन को सुरक्षा की गारंटी है। लेकिन बंगाल में धड़ल्ले से गोहत्या होती है, गो तस्करी होती है, पर्व और त्योहार के पहले उपद्रव हो जाते हैं, इसलिए इसकी गारंटी, सुरक्षा की गारंटी, समृद्धि की गारंटी आने वाले उज्जवल भविष्य की गारंटी केवल और केवल बीजेपी है।”

