बंगाल के हल्दिया प्लांट में लगी भीषण आग, कई लोगों के झुलसने की खबर: आसपास के घर-दुकानें भी चपेट में आए, रेलवे सेवाएँ बाधित

बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट में मंगलवार (30 जून 2026) को भीषण आग लग गई। हादसे में 35 लोगों के झुलसने की खबर है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा सुबह 4 बजे हुआ। यह आग नेफ्था गैस पाइपलाइन से रिसाव के कारण फैली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में पहले काला धुआँ दिखा, फिर आग की लपटें तेज हो गईं। धीरे-धीरे आग ने भयानक रूप ले लिया कि आसपास के घर और दुकानें भी चपेट में आ गए। आग लगने से हल्दिया-पानस्कुरा रेलवे सेवाएँ भी बाधित हो गई हैं।

मौके पर कुल 9 दमकल गाड़ियाँ आग को बुझाने में लगी हुई हैं। भीषण आग में 35 लोगों के झुलसने की खबर है। इनमें दो महिलाएँ भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।