पश्चिम बंगाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। डायमंड हार्बर पुलिस ने TMC नेता जहाँगीर खान की बीवी सरीना खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दक्षिण 24 परगना जिले से हुई है। उन पर अपने मियाँ की गिरफ्तारी के विरोध में फालता इलाके में हिंसक प्रदर्शन आयोजित करने का आरोप है।
अब तक इस मामले में कुल 27 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। TMC नेता जहाँगीर खान को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उनकी बीवी सरीना लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। उन्होंने फालता क्षेत्र में भारी भीड़ इकट्ठा कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का खतरा पैदा किया था।
Sarina Bibi, wife of TMC leader Jahangir Khan, has been arrested by the Bengal Police.
— Facts (@BefittingFacts) June 20, 2026
She planned and led the attack on Falta Police Station in an attempt to secure Jahangir Khan’s release. A total of 27 attackers have been arrested.
This video shows the attackers fleeing as…
तनावपूर्ण हालात को देखते हुए केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) को बुलाना पड़ा। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुँचकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस बवाल के बाद सरीना खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
केस दर्ज होने के बाद सरीना खान अचानक गायब हो गई थीं। वह पुलिस से बचने के लिए छिप रही थीं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार जाँच के दौरान पुलिस को उनकी सही लोकेशन मिल गई। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

