पश्चिम बंगाल में सोमवार (4 मई 2026) को मतगणना से एक दिन पहले ही हिंसा की खबर सामने आई। जब कोलकाता के नोआपारा से BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने पार्टी के पदाधिकारी कुंदन सिंह के घर गोलीबारी के गंभीर आरोप लगाए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
Last night under 107- Noapara Assembly Constituency, at about 12.05 AM, two armed criminals namely Akash Choudhary alias Golu and Aman Choudhary, patronised by @AITCofficial, reached on a motorbike at the house of Kundan Singh, the Secretary of the Barrackpore Organisational… pic.twitter.com/LnkxSGVqaM
— Arjun Singh (@ArjunsinghWB) May 3, 2026
BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने बताया कि शनिवार (02 मई 2026) की रात को तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के आकाश चौधरी और अमन चौधरी ने जिला परिषद के सचिव कुंदन सिंह के घर पर उन्हें जान से मारने के इरादे से बाइक से पहुँचे और वहाँ से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ही आरोपित का अपराध का पुराना रिकॉर्ड है और इन्होनें चुनाव के दौरान ड्रग्स भी बेचे थे।
BJP उम्मीदवार ने यह भी कहा कि बैरकपुर पुलिस के पास दोनों आरोपितों के खिलाफ सबूत हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं बैरकपुर कमिश्नरेट के सीनियर अधिकारी वसीम खान ने कहा कि पुलिस ने दनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, उन्हें सोमवार (4 मई 2026) को सब-डिवीजनल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

