पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनते ही बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब नई सरकार ने स्कूलों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को अनिवार्य करने का फैसला लिया है। राज्य में अब हर स्कूल में सुबह की प्रार्थना में छात्र-छात्राएँ वंदे मातरम् गीत गाएँगे।
13 मई 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से यह आधिकारिक निर्देश हर सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए जारी किए गए हैं। विभाग ने सभी स्कूलों को यह निर्देश सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। साथ ही वंदे मातरम् गाते छात्र-छात्राओं का प्रमाण के तौर पर वीडियो भी रिकॉर्ड करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगले सोमवार से हर स्कूलों में वंदे मातरम् को प्रार्थना गीत के रूप में शुरू किया जाएगा।

