पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो गलत संदर्भ के साथ वायरल है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला तृणमूल कॉन्ग्रेस की एक कार्यकर्ता है और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीटा है और उसी की वजह से उनके सिर पर चोट आई।

इसके बाद वीडियो में महिला के सिर पर लगी पट्टी हटने के बाद कोई चोट नहीं दिखी जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर TMC का खूब मजाक उड़ाया है। हालाँकि, यह दावा सही नहीं है।
दरअसल, यह वायरल वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक अस्पताल का है। इस वायरल वीडियो का पश्चिम बंगाल से कुछ लेना-देना नहीं है।

