BJP के पोलिंग एजेंट पर हमला… हिंसा के साथ शुरू हुआ पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, ‘हरे कृष्णा’ का जाप करते हुए वोट डालने पहुँचे संत

बंगाल में दूसरे चरण का मतदान शुरू होते ही हिंसा और मतदान में धांधली का प्रयास करने की खबरें फिर सामने आने लगी हैं। नादिया जिले के चापड़ में भाजपा के एक पोलिंग एजेंट को निशाना बनाया गया, बूथ नंबर 53 पर झड़प हुई और भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। वहीं दक्षिण 24 परगना के भांगड़ विधानसभा क्षेत्र के चालताबेड़िया में बूथ संख्या 148 पर देर रात कुछ कार्यकर्ताओं पर हमले की सूचना है।

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने TMC पर लगाए नकली उंगलियाँ खरीदने के आरोप

इसी बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भबनीपुर सीट पर मतदान के दौरान आरोप लगाया है कि टीएमसी ने कथित तौर पर वोटों में गड़बड़ी के लिए 750 नकली उंगलियाँ खरीदी हैं, जिनका इस्तेमाल मतदान में किया जाना था। टीएमसी ने इस आरोप को नकारा है, लेकिन सुवेंदु अधिकरी के दावे के बाद से तृणमूल पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब दूसरे और अंतिम चरण में कोलकाता, हावड़ा, हुगली समेत 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। इस दौरान इस्कॉन के संत भी ‘हरे राम, हरे कृष्ण; का जाप करते हुए मतदान केंद्र पर पहुँचे।