बेंगलुरु के HSR लेआउट थाने में एक लड़की ने अपने प्रेमी मोहम्मद इशाक और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लड़की का आरोप है कि इशाक ने इंस्टाग्राम पर 17 अक्टूबर 2024 को संपर्क किया, रिलेशन बनाया और 30 अक्टूबर को थानिसांद्रा मॉल में मिले। शादी का वादा कर दशरहल्ली में रूम बुक करके कई बार यौन शोषण किया।
लड़की को शक हुआ तो पता चला इशाक के कई लड़कियों से अफेयर हैं और 14 सितंबर 2025 को मुस्लिम लड़की से सगाई हो चुकी है। शादी की जिद पर धमकी दी कि संपर्क किया तो जान से मार देंगे। लड़की ने सुसाइड की कोशिश की तो इशाक का परिवार आया और समझौता करने लगा, लेकिन बड़ा भाई और जीजा ने कहा कि शादी के लिए इस्लाम अपनाओ, 40 दिन में नमाज सीखो।
हिंदू संगठनों ने इसे लव जिहाद बताकर सख्त कार्रवाई की माँग की है। वहीं, बीजेपी ने कॉन्ग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। BJP नेता सीटी रवि ने SIT बनाने की माँग की है, तो प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि अल्पसंख्यक तुष्टिकरण से लव जिहाद बढ़ रहा है, महिलाओं में डर फैल रहा है।

