कर्नाटक के बेंगलुरु में रमजान के दौरान 20 साल के मोहम्मद सबील ने अपनी नाबालिग मंगेतर जोया को गला काटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, जोया के नाबालिग होने के बावजूद दोनों जल्द ही निकाह करने वाले थे। घटना के बाद से आरोपित सबील फरार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना डीजे हाली इलाके की है। सोमवार (16 मार्च 2026) की सुबह 6 बजे जोया को सबील अपने किसी रिश्तेदार के घर ले गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। इसी बीच सबील ने गुस्से में आकर जोया की गर्दन एक धारदार हथियार से काट डाली। जोया की मौके पर ही मौत हो गई। सबील मौके से तुरंत फरार हो गया।
एक घंटे बाद जब सबील के रिश्तेदार लौटे तो उन्हें जोया का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा मिला। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अभी नाबालिग है, जिसकी आरोपित के साथ सगाई हो चुकी थी। पुलिस ने यह भी बताया कि घटनास्थल सबील के रिश्तेदार का घर था, जहाँ दोनों अक्सर मिला करते थे। फिलहाल पुलिस आरोपित सबील की तलाश कर रही है।

