बेंगलुरु में पुलिस ने सड़क पर सो रही गाय के साथ गंदी हरकत करने वाले एक 24 वर्षीय शहबाज आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपित शहबाज़ आलम शहर के कॉटनपेट इलाके में रहकर डिलीवरी पार्टनर का काम करता था।
पुलिस ने तकनीकी सबूतों और CCTV फुटेज की मदद से उसे ढूँढ निकाला। फिलहाल आरोपित शहबाज आलम पुलिस की हिरासत में है और मामले की जाँच जारी है। यह शर्मनाक घटना 5 मई की रात करीब 1:47 बजे अक्कीपेट क्रॉस रोड पर हुई थी।
A man was arrested for "sexually assaulting" a cow that was sleeping on a roadside in Bengaluru after a video of the incident recently went viral, police said on Wednesday, April 20.
— The Siasat Daily (@TheSiasatDaily) May 20, 2026
The 24-year-old accused, whose identity has not been disclosed by police, was working as a… pic.twitter.com/ImcFdRgmrW
मामला तब सामने आया जब 17 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस घटना का Video Viral हुआ। वीडियो में आरोपित दोपहिया वाहन से आता और सुनसान सड़क पर सो रही गाय के साथ क्रूरता करता नजर आया।
Video Viral होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने खुद संज्ञान लिया। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह कड़ी कार्रवाई की है।

