भवानीपुर से TMC उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों (CRPF) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा कि कल रात से ही केंद्रीय बल हमारे लोगों पर जुल्म कर रहे हैं।
Mamata Banerjee ने दावा किया कि CRPF के जवान आम जनता, महिलाओं और यहाँ तक कि बच्चों को भी पीट रहे हैं। ममता बनर्जी ने इन घटनाओं को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने 1984 से कई चुनाव लड़े हैं, लेकिन ऐसी ज्यादती कभी नहीं देखी।
#WATCH | Kolkata: TMC candidate from Bhabanipur and West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, "… The CRPF personnel and central observers are beating people; they have not even spared women and children. Since last night, they have started atrocities. How many of our… pic.twitter.com/sb601D14hq
— ANI (@ANI) April 29, 2026
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बूथों पर राज्य की पुलिस कहीं नहीं दिख रही है। केंद्रीय बलों ने पूरे चुनाव पर कब्जा कर लिया है और वे एक खास राजनीतिक दल की मदद कर रहे हैं।
Mamata Banerjee ने इसे अदालत की अवमानना करार दिया है। हालाँकि, इन सब के बावजूद उन्होंने जीत का पूरा भरोसा जताया है। ममता ने साफ शब्दों में कहा कि इन अत्याचारों के बाद भी जीत TMC की ही होगी। फिलहाल भवानीपुर में तनाव बना हुआ है।

