भोपाल समेत कई शहरों में ‘किन्नर जिहाद’: सुरैया हाजी इस्लाम कबूलने का बना रही दबाव, गोमांस नहीं खाने पर करती है लोहे के रॉड से पिटाई

भोपाल में किन्नर समुदाय से जुड़ा एक विवाद सामने आया है, जिसमें कुछ हिंदू किन्नरों ने जबरन धर्मांतरण और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर किन्नरों के एक समूह ने प्रशासन से हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष जाँच की माँग की है।

मंगलवार (10 फरवरी 2026) को मंगलवारा किन्नर की प्रमुख सुरैया हाजी के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए हिन्दू किन्नरों ने आरोप लगाया कि वह डेरा की गद्दी पर जबरदस्ती कब्जा जमा के बैठी है और हिन्दू किन्नरों को इस्लाम कबूलने का दबाव बनाती है। इतना ही नहीं उपवास करने पर उसे तुड़वा देती और गौमांस खाने के लिए मजबूर करती है। मना करने पर लोहे के रॉड से पीटा जाता है।

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास और अन्य किन्नरों का आरोप है कि भोपाल सहित सागर, इंदौर, जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ डेरों में हिंदू किन्नरों पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला जा रहा है। आरोपों में जबरन नमाज पढ़वाने, कलमा पढ़ने के लिए मजबूर करने, धार्मिक रीति-रिवाजों पर रोक लगाने और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना की बातें शामिल हैं।

किन्नरों ने दावा किया है कि इस्लाम कबूल करने का उन पर दबाव बनाया जाता है। उन्हें अपने विश्वास के विरुद्ध आचरण करने के लिए मजबूर किया जाता है। वहीं, किन्नर काजल ठाकुर, प्रभा पटेल और तनुश्री विशाखा सहित कई लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की अपील की है।