आसिफ रजा ने ‘आशीष पांडे’ बनकर हिंदू छात्रा का किया शारीरिक शोषण: गर्भवती होने पर धर्मांतरण-निकाह का बनाया दबाव, भोपाल में लव जिहाद का मामला

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ बिहार के रहने वाले आसिफ रजा नाम के मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने ‘आशीष पांडे’ बनकर एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की हिंदू छात्रा को अपने प्रेम जाल में फँसाया।

करीब डेढ़ साल तक दोस्ती और शादी का झांसा देकर वह हिंदू युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। मामला तब बिगड़ा जब युवती गर्भवती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर आसिफ और उसके दोस्तों ने उस पर गर्भपात (Abortion) कराने का दबाव बनाया।

जब युवती ने मना किया, तो आसिफ ने अपनी असली पहचान बताते हुए कहा कि अगर वह निकाह करना चाहती है, तो उसे धर्मांतरण करना होगा। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकियाँ भी दी जा रही हैं।

पीड़िता ने एक महीने पहले ही महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक किसी भी लव जिहादी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। युवती का आरोप है कि इस पूरी प्रताड़ना में आसिफ के दो दोस्त भी शामिल थे।