पहले मुस्लिम लड़की ने झूठे रेप केस में फँसाया, फिर जबरन धर्मांतरण कराकर शुभम से ‘अमन खान’ बनवाया: अब हिंदू युवक करेगा ‘घर वापसी’, भोपाल में लव जिहाद का मामला

भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में लव जिहाद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बरखेड़ी निवासी शुभम गोस्वामी ने एक मुस्लिम युवती और उसके परिजनों पर जबरन धर्मांतरण और निकाह के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि युवती ने उसे इस्लाम कबूलने और नाम बदलने के लिए मजबूर किया।

जानकारी के अनुसार, मुस्लिम युवती के परिवार ने मजहबी प्रलोभन और धमकियों के जरिए उसका नाम बदलकर ‘अमन खान’ कर दिया। हिंदू युवक ने बताया कि 2022 में इसी युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे जेल जाना पड़ा। जेल से लौटने के बाद उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया। अब ‘घर वापसी’ पर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।

हिंदू युवक ने कहा है कि वह जल्द ही ‘घर वापसी’ कर दोबारा ‘सनातन धर्म’ अपनाएगा। हालाँकि, पुलिस का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और यह मामला पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है। थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर के मुताबिक, युवक को बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।