कार्यक्रम का नाम- छात्र की गूँज, करतूत- NSUI नेता सुभाष यादव ने ST छात्रा से किया रेप: विरोध करने पर मारे थप्पड़-घूँसे, भोपाल में FIR दर्ज

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में NSUI नेता सुभाष यादव पर संगठन की छात्र नेता ने रेप, मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। 23 साल की पीड़िता संगठन में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर काम कर रही है।

छात्रा का आरोप है कि उसे ‘छात्र गूँज की आवाज’ कार्यक्रम के बाद बैठक के बहाने पदाधिकारी सुभाष यादव अपने फ्लैट पर ले गया। बैठक के बाद जब अन्य लोग चले गए तो उसके साथ अशोभनीय हरकत करने लगा। दरअसल रात ज्यादा होने की वजह से वह अपने हॉस्टल वापस नहीं लौट सकती थी। ऐसे में उसे सुभाष यादव के घर पर रहने के अलावा कोई चारा नहीं था।

आरोपित सुभाष यादव की नीच हरकत का जब उसने विरोध किया तो उसने उसका दाहिना हाथ मरोड़ दिया और उसके गाल पर थप्पड़ मारा। इतना ही नहीं उसने चेहरे पर धूँसे भी मारे। आरोपित ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसे धमकी दी की अगर किसी को बताया तो गंभीर परिणाम होगा।

पुलिस का कहना है कि युवती आशा निकेतन गर्ल्स हॉस्टल में रहती है और उसने पिपलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवती का कहना है कि वह 2025 से एनएसयूआई की सक्रिय सदस्य है और कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही है। फिलहाल वह संगठन की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर है।

23 साल की युवती का कहना है कि वह 10 जुलाई को कार्यक्रम खत्म होने के बाद आरोपित सुभाष यादव के साथ गई थी, क्योंकि रत्नागिरी क्षेत्र के एक फ्लैट में अहम बैठक होने वाली थी। देर होने की वजह से वह हॉस्टल नहीं लौट पाई और वहीं रुक गई। इसका फायदा उठा कर सुभाष यादव ने जब उसे अकेला पाया तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

पीड़िता ने जब मना किया तो उसे थप्पड़ जड़ दिया। उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर मार-पीट किया। सुबह आरोपित सुभाष यादव ने उसे रैपिडो बुक कर वापस कैब से हॉस्टल भेज दिया। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। काफी हिम्मत जुटा कर वह पुलिस के पास गई, क्योंकि आरोपित ने कहा था कि अगर रात वाली बात किसो को बताई तो बहुत बुरा होगा।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित सुभाष यादव को एससी-एसटी एक्ट के साथ-साथ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और जाँच जारी है।